बलिया। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी दल-बदल की राजनीति देखने को मिल रही है। जहां समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के प्रदेश सचिव आसिफ अली ने अपनी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी से इस्तीफे का कारण उन्होंने पार्टी की गलत नीतियों को बताया है। हालांकि आसिफ अली ने अब तक किसी और पार्टी का दामन नहीं थामा है।
आसिफ अली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा है कि समाजवादी पार्टी की गलत नीतियों से दुखी हो कर समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और युवजन सभा के प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दे रहा हूं। साथ ही लिखा कि अपने मित्रों सुभचिंतकों और संघर्ष के साथियों के साथ ही कदम से कदम मिलाकर चलने वाले साथियों का हमेशा आभारी रहूंगा। और उनके लिए आजीवन खड़ा रहूंगा।
बीजेपी में जाने की अटकलें- बता दें की आसिफ अली योगी कैबिनेट के इकलौते मुस्लिम मंत्री बनाए गए दानिश अंसारी के रिश्ते में भाई लगते हैं। ऐसे में उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि आसिफ अली ने अब तक कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा है। और ना ही किसी पार्टी ओर उनका झुकाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब देखना होगा कि समाजवादी पार्टी के बाद आसिफ किसी पार्टी में शामिल होते हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…