Categories: बलिया

बलिया के ददरी मेले में दुकान आवंटन को लेकर अवैध वसूली पर लगी रोक, आवंटन शुल्क में भी नहीं हुआ इज़ाफ़ा

बलिया के ददरी मेले में हर साल कई तरह की दुकानें लगती हैं। मेले के आयोजन से पहले दुकानों का आवंटन किया जाता है। इस बार भी आवंटन किया गया है, लेकिन आवंटन शुल्क में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। दुकानदारों से पिछले साल की तरह ही आवंटन शुल्क लिया गया है।

दुकानदारों से ₹4000, ₹5000 और ₹6000 शुल्क लिया जा रहा है। दुकानों को चिन्हित करते हुए रजिस्टर बनाकर उन्हीं दुकानदारों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, आवंटित भूमि और प्रति लट्ठा धनराशि दर्ज किया जा रहा है। पहली बार रसीद दुकानदारों के नाम से काटी जा रही है।

चार या पांच दुकानों की प्रति लट्ठा धनराशि जमा कर 20 या अधिक दुकानें बनाकर अवैध रूप आवंटित करने वाले अवैध ठेकेदारों पर रोक लगाकर दुकानदारों के नाम ही दुकानवार नियमानुसार वसूली की जा रही है।

अवैध दुकान आवंटन कर अवैध वसूली करने वाले ऐसे ठेकेदारों को चिन्हित करने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया है ऐसे अवैध ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक और कठोर कार्रवाई करें।

अधिशासी अधिकारी को प्रत्येक लाइन की वसूली धनराशि प्रति लट्ठा दर को प्रदर्शित करने हेतु बैनर लगाए जाने का निर्देश दिया गया है ताकि सभी दुकानदार वस्तुस्थिति से अवगत रहे।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलिया ने मौके पर जाकर दुकानदारों को वस्तुस्थिति से समझाया और तुरंत ही मामला समाप्त हो गया।

दुकान आवंटन में अवैध रूप से वसूली किए जाने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के मोबाइल नंबर 7985423553 और मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया के मोबाइल नंबर 9454417953 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago