बलिया SP विक्रांत वीर ने नरहीं थाने पर तैनात 2 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। दोनों आरक्षियों पर अवैध रूप से पैसों की वसूली के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद एसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, नरहीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरौली निवासी रुदल यादव ने आरोप लगाया है कि थाना नरहीं पर कार्यरत दो कॉन्स्टेबल क्रमशः कौशल पासवान और श्रषिलाल बिन्द के द्वारा 25 नवम्बर को रुदल यादव जब अपने खेत में काम कर रहे थे तो उनको उठाकर थाना पर ले आए। जहां पर बैरक में ले जाकर डरा धमका कर पैसों की वसूली की गयी। रूदल यादव ने बताया कि आरक्षी कभी डेढ़ लाख तो कभी ढ़ाई लाख बोल रहे थे। हमारे पैर पर मार दिये तो हम डरकर एक लाख रूपये देने के लिए हामी भर दिये।
इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर ने जांच की, जिसमें दोनों आरक्षियों की संलिप्तता पायी गयी। इसको देखते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों आरक्षियों को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही,उदासीनता एंव अनुशासनहीनता बरतने के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही रुदल यादव से प्राप्त तहरीर पर दोनों आरक्षियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…