बलिया के सपा नेता राकेश कुमार को प्रदेश स्तर पर मिली जिम्मेदारी

बलिया। उत्तरप्रदेश में 2022 होने वाले विधानसभा जीतने की तैयारी सभी पार्टियां कर रही हैं। जहां पार्टियों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। समाजवादी पार्टी ने भी राकेश कुमार समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्य कारिणी में प्रदेश सचिव पर नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर राकेश कुमार ने पार्टी का आभार जताया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राकेश कुमार को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्य कारिणी में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है।राकेश कुमार बलिया में पोस्ट पिपरौली बड़ा गाँव बेल्थरारोड के रहने वाले हैं। पार्टी में सक्रिय होने पर उन्हें प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी बनाया गया है। समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्य कारिणी में प्रदेश सचिव पर नियुक्त होने पर राकेश कुमार ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ ही लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल का आभार व्यक्त किया।

साथ ही उन्होंने पार्टी को भरोसा दिलाया कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। साथ ही पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago