बलिया में ATM कार्ड बदलकर उड़ाए 30 हजार, 5 हज़ार का डीजल भी भरवाया

बलिया में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शातिर बदमाश लूट और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नरहीं थाना क्षेत्र का लक्ष्मणपुर में एटीएम कार्ड बदलकर 30 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए। साथ ही एटीएम कार्ड का इस्तेमाल पेट्रोल डलवाने के लिए भी किया गया। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल नरहीं थाना क्षेत्र की लक्ष्मणपुर निवासी निर्मला देवी पत्नी अनिरुद्ध गुप्ता बेटे नवनीत गुप्ता के साथ चट्टी पर एटीएम से पैसा निकालने गई हुई थीं।तकनीकी गड़बड़ी के कारण पैसा नहीं निकल पा रहा था। इसी बीच पीछे खड़े व्यक्ति ने एटीएम कार्ड लेकर बदल दिया। और फिर खाते से 30 हजार रुपये उड़ा दिए। बदमाशों ने करीब आधे घंटे के अंदर ही उसके खाते से 25 हजार रुपये निकल गया। इसके कुछ देर बाद ही चितबड़ागांव पेट्रोल पंप से 5 हजार रुपये का डीजल की खरीदारी कर ली गई। महिला ने थाने पर तहरीर दे दी है। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इस थाना क्षेत्र में आए दिन हमेशा चोरी और जालसाजी की घटनाएं होती रहती है और पुलिस हर बार की तरह हाथ पर हाथ धरकर बैठी दिखाई दे रही है। बीते दिनों अगस्त महीने में थाना क्षेत्र के बिलरिया गांव में लगभग 4 लाख से ऊपर की चोरी हुई थी एक घर में पुलिस दावा भी कर रही थी कि चोर बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा मगर आज तक पुलिस के हाथ खाली है।यहां की पुलिस का खौफ चोर उच्च को में बिल्कुल ही नहीं है क्योंकि लक्ष्मणपुर चट्टी पर पुलिस पिकेट है,और हमेशा यहां पुलिस तैनात रहती भी है,फिर भी चोर चोरी करने में यहां कामयाब रहते हैं और जालसाज पुलिस की मौजूदगी में जालसाजी करके चले जाते हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago