बैरिया में बोले पूर्व मंत्री- “खराब सड़क होने के कारण यहां के नौजवानों की शादी भी नहीं हो रही”

बलिया। उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर अभी माहौल गर्म है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति ने जोर पकड़ लिया है। बलिया में सरकार के पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी आज बीजेपी पर जमकर बरसे। बैरिया के मधुबनी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि प्रदेश में झूठ की बुनियाद पर बीजेपी सरकार टिकी है। जिसका विकास से कोई लेना देना नहीं है।यहां तक कि बीजेपी के राज में खुले आम बालू और दारू का खेल चल रहा है। जहां अब आवाज उठाने वाले की ही आवाज प्रशासन के सहयोग से दवाई जा रही है। अंबिका चौधरी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को जोड़कर 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का परचम लहराएगा। मेरी जिम्मेदारी पुराने लोगों को एक बार फिर पार्टी से जोड़ कर उन्हें सक्रिय करने की है। इसके लिए मैं लगातार कोशिश कर रहा हूं। भाजपा सपा सरकार की उपलब्धियों को अपना काम बताकर अपनी पीठ खुद खुद ही थपथपा रही है। लेकिन जनता जागरूक है उचित समय पर इसका उचित जवाब देने के लिए मन बना चुकी है।

सभा में मौजूद पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जो लोग पिछले साढ़े 4 सालों में NH-31 के गड्ढे नहीं भरवा पाए वह लोग फोरलेन और ग्रीन एक्सप्रेसवे क्या बनवाएंगे। झूठा प्रचार है। नारद राय ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण बिहार के तिलकहरू भी अब नहीं आ रहे हैं। यहां के नौजवानों की शादी भी नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने गंगा और घाघरा नदियों के कटान को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जब मुख्यमंत्री आए तो हमें लगा था कि कटान का स्थाई निदान होगा। लेकिन स्थाई निदान हो जाएगा तो कमीशन कहां से मिलेगा। इसलिए कटान का सिलसिला जनप्रतिनिधियों के सेहत के लिए अच्छा है। Picture Courtesy – Narad Rai Facebook Page 

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago