संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन परीक्षा में बलिया के सौरभ मिश्रा ने कमाल कर दिया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंकिंग में पांचवा स्थान हासिल किया है। सौरभ इनफोर्समेंट ऑफिसर बने हैं।
उनकी इस सफलता पर उनके परिवारवालों में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सौरभ जिले के गड़ेरिया, लालगंज निवासी शिक्षा विभाग में राजपत्रित पद पर कार्यरत विजय कुमर मिश्र व लकी मिश्रा के पुत्र हैं। सौरभ ने आईआईटी धनवाद से बीटेक की डिग्री हासिल की है।
इसके बाद से सौरभ ने परीक्षा की तैयारी की और अपने मेहनत व संघर्ष के दम पर ऑल इंडिया में पांचवां रैंक प्राप्त कर मिशाल पेश की है। सौरभ की बड़ी बहन प्रिय दर्शनी आईआईटी रुड़की से अंग्रेजी में पीएचडी कर रही है। सौरभ ने अपनी उपलब्धि माता-पिता को समर्पित किया है।
शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक अजय कुमार मिश्र के भतीजा सौरभ की ऊंची उड़ान पर बीएन द्विवेदी, सुवाष चन्द दूबे सहित राजकीय इण्टर कालेज के समस्त स्टाफ ने प्रसन्नता के साथ सौरभ को बधाई एवं शुभ कामनाएं दी हैं।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…