बलिया। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारातम्य में बलिया में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे शहर की सड़कों पर निकले और नारे लगाते हुए आजादी के वीर सपूतों को याद किया।
शहर के रामलीला मैदान से सैकड़ों बाइकों के साथ निकली तिरंगा यात्रा की अगुआई परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने की। दोनों मंत्री अलग अलग बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लहराते भारत माता के जयकारे लगाते आगे-आगे चल रहे थे।
यह यात्रा एलआईसी रोड, मालगोदाम, रेलवे स्टेशन होते हुए तिरंगा यात्रा चौक रोड में पहुंची। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने सेनानी उमाशंकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वहीं शहीद पार्क स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शेरे बलिया चित्तू पांडे और चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से यात्रा ओवरब्रिज होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची, जहां गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में सभा हुई। सभा में आजादी के लिए बलिदानी देने वाले वीरों की गाथाएं गाई गई और उनके बलिदान को याद करते हुए नमन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…