यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की अब ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। कक्षाओं में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन हाजिरी लगाने की तैयारी है। यह प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा विभाग की छह माह की कार्ययोजना में शामिल है।
बता दें कि जिले में 607 राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन विद्यालय है। इन स्कूलों में करीब 4.25 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। सभी विद्यार्थियों का विवरण यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड हो गया है। विद्यार्थियों की इस मेल आईडी तैयार हो गई है।
साथ ही बोर्ड परीक्षा में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी भी ऑनलाइन लग रही है। इसके साथ ही मूल्यांकन के लिए भी परीक्षकों की नियुक्ति ऑनलाइन व्यवस्था से हो रही है। कुल मिलाकर विद्यालयों से संबंधित अधिकतर कामों में टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है। अब विद्यालयों में शिक्षकों की हाजिरी आनलाइन लगाने की तैयारी है। इस फैसले से स्कूल में समय से आने की आदत को बढ़ावा मिलेगा। कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी।
डीआईओएस रमेश सिंह का कहना है कि शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से छह माह की कार्ययोजना मांगी है। कार्ययोजना में शिक्षकों की हाजिरी आनलाइन शुरू करने का प्रस्ताव है। यह व्यवस्था सितंबर माह से लागू करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। शासन के पत्र के आलोक में सभी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रार्थना के समय शिक्षकों की लाइव तस्वीर भेजने का निर्देश जारी किया गया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…