अपनी मेहनत के पैसों के लिए दर-दर भटक रहें हैं बलिया के रोज़गार सेवक

बलिया डेस्क: इन दिनों अब लोगों के रोज़गार पर बात आ चुकी है. अभी खबर आई थी कि योगी सरकार एक साथ पचीस हज़ार होमगार्डों की सेवा समाप्त करने का फैसला किया है. इस बीच अब बलिया में रोजगार सेवकों की हालात कुछ ख़ास ठीक नहीं है. मानदेय मिल नहीं रहा है. महंगाई तो लगातार बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में अब रोजगार सेवकों के सब्र का बाँध टूट गया और उन्होंने विकास भवन के सामने अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया है.

बीते कल रोजगार सेवक उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले धरने पर बैठ गए. उनका कहना है कि अगर उनकी मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं की गयीं तो यह धरना प्रदर्शन उग्र रूप भी ले सकता है. इसके अलावा उन्होंने सामूहिक अनशन करने का भी ऐलान किया है. रोजगार सेवकों ने कहा है कि 16 अक्तूबर से वह लोग बेमियादी अनशन शुरू करेंगे. जिलाध्यक्ष जमाल अख्तर ने योगी सरकार पर रोजगार सेवकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा है कि शासन और अधिकारी भी उनकी तरफ ध्यान नहीं देते हैं. ऐसे में सालो साल उनका मानदेय अटका पड़ा रहता है जिसका भुगतान नहीं होता है. उन्होंने कहा है कि उनका भुगतान करने को लेकर कोई भी गंभीर नहीं दिखता. उन्होंने कहा है कि आज भी हालत जस की तस बनी हुई है. उन्होंने आगे कहा कि पैसे न मिलने की वजह से रोज़गार सेवकों की दीपावली हो जाएगी और उजालों की जगह उनके घरों में अँधेरा छाया रहेगा.

उनका कहना है कि जब हम कोई धरना वगैरा करते हैं तो हमें एक दो महीनों का मानदेय दे दिया जाता है. लेकिन पूरी बकाया राशी पर कोई बात नहीं करता. बहरहाल, अब रोज़गार सेवक अपनी मांग को लेकर आन्दोलन करने के मूड में दिख रहे हैं. शायद इसका ही असर अधिकारीयों और सरकार पर कुछ हो जाये.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago