बलिया: स्कूल में खु’द को आ’ग लगाने वाली छात्रा की मौ’त, घर वालों को अभी तक नहीं समझ आई इसकी वजह

बलिया डेस्क- जय नारायण इंटर कालेज की जिस छात्रा नंदिनी ने स्कूल की छत पर पेट्रोल डाल’कर खुद को आग लगा ली थी, अब खबर आ रही है कि वाराणसी में उसकी मौ’त हो गयी है. दरअसल हालत सीरियस होने के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया था जहाँ एक निजी अस्पताल में उसे बचाने की लाख कोशिश की गयी लेकिन कामयाबी नहीं मिली.

कहा जा रहा है कि उसका अंतिम संस्कार भी वाराणसी में किया जा रहा है. नंदिनी की मौ’त की खबर सुनकर लोगों में काफी शोक है. वहीँ इस बीच इसे लेकर भी तमाम तरह की बातें कि जा रही हैं कि आखिर नंदिनी ने ऐसा कदम क्यों उठाया? पुलिस को उम्मीद थी कि नंदिनी को बचा लिया जाएगा और इसके बाद वह खुद इसकी वजह बताएगी लेकिन अब उसकी मौ’त के बाद यह रहस्य बना हुआ है.

आपको बता दें कि यह घटना 10 अक्तूबर की है. छात्रा अपने बैग में रखकर पेट्रोल ले गयी थी और प्रार्थना सभा के बाद वह छत पर गयी. बाद इसके उसने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली.
इसके बाद वह चीखते हुए नीचे आई. आनन् फानन में स्कूल के टीचर्स और छात्रों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे अस्पताल भेजवाया गया. धनौती के रहने वाले नंदिनी के बड़े भाई ने बताया कि उसकी तबियत लगातार अस्थिर बनी हुई थी.

लेकिन रविवार को उसकी तबि’यत अचानक से खराब होती चली गयी. दोपहर में करीब एक बजे उसकी मौ’त हो गयी. सीओ सिटी अरुण कुमार ने भी नंदिनी की मोत की पुष्टि कर दी है. आपको बता दें कि मजिस्ट्रेट ने जिला अस्पताल में छात्रा से इस कदम की वजह जानने की कोशिश की थी लेकिन वह कुछ बता न सकी. वहीँ घर वालों को भी उसके इस कदम के बारे में कुछ समझ में नहीं आ रहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago