दिल्ली डेस्क: भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और विकसित करने का दायित्व सिर्फ भारतवासियों का ही नहीं बल्कि सात समंदर पार बसे उन अप्रवासी भारतीयों का भी है जिनके दिलों में भारत धड़कता है। यह काम वह बख़ूबी कर रहे हैं।
तमाम भारतीयों ने पूरी ईमानदारी से यह प्रयास किया है कि वे अधिक से अधिक अपने मूल्यों, परंपराओं, रीति रिवाजों, तीज-त्योहारों और संस्कृति को उसी रूप में जीवंत रखें जिस रूप में उनका पुराना वैभव और सौन्दर्य जगमगाता है। इस बीच प्रवासीयों की एक बड़ी संस्था -ईस्ट इंडिया कल्चरल एसोसिएशन (EICA) ने भी बड़ा कदम उठाते हुए बिहार पीड़ितों के लिए 2 लाख की राशि भेजा है।
इसमें खुशी की बात ये है कि इस संस्था EICA के चेयरपर्सन संतोष तिवारी बलिया के मूल निवासी हैं। अभी पिछले हाल ही में युगांडा की राजधानी कंपाला में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित अप्रवासी भारतीय सम्मान समारोह में भारतीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ मंच भी साझा कर चुके हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के विधान सभा अध्यक्ष भी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे।
संतोष तिवारी ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में मैं अपने देशवासियों के साथ खड़ा हूँ। बिहार में आई भीषण बाढ़ के प्रकोप और उससे हुई जन और हानि से हम सब अत्यंत ही विचलित हैं। इस बाढ़ आपदा से पूरे राज्यभर में जबरदस्त तबाही मच गई। कई लोग बाढ़ की वजह से बेघर हो गये तो,वहीं कई लोगों की जिंदगी चली गई। ऐसे में युगांडा में बसे हम बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासियों ने मिलकर अपने भाईयों की तरफ़ मदद का हाथ बढ़ाया है।
हमने “ईस्ट इंडिया कल्चरल एसोसिएशन” (EICA) के माध्यम से बिहार के “मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष” में करीब 2 लाख रूपये दान किये हैं। ईस्ट इंडिया कल्चरल चेयरपर्स संतोष तिवारी के प्रतिनिधि के रूप में एसोसिएशन के संयुक्त कोषाध्यक्ष अमितेश कुमार, जो मूल रूप से झारखंड (बोकारो) के निवासी हैं, ने बातचीत में बताया कि युगांडा में रहने वाले बिहार औऱ यूपी के लोगों से चंदा इकट्ठा कर बिहार के “मुख्यमंत्री राहत कोष” में जमा कराया गया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…