बलिया की डॉ शारदा दुबे को इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की तरफ़ से मिलेगा अवॉर्ड, CM योगी करेंगे सम्मानित

बलिया डेस्क: बलिया के लोगों के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल बलिया से ताल्लुक रखने वाली डॉ शारदा दुबे को इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की ओर से देवी पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा. आपको बता दें कि डॉ शारदा दुबे को यह अवार्ड 30 अक्टूबर को सीएम योगी के हाथों दिया जाएगा. दरअसल डॉ शारदा दुबे को यह अवार्ड ‘पारम्परिक गीतों’ के संरक्षण की दिशा में किये गए शानदार काम की वजह से दिया जा रहा है. फिलहाल इसके बारे में और जानकारी नहीं मिल पाई है.

लेकिन यह पूरे बलिया के लोगों के लिए गर्व की बात है कि शहर की डॉ शारदा दुबे को यह अवार्ड दिया जा रहा है. आपको बता दें कि इन दिनों बलिया के लोग अलग अलग क्षेत्रों में खूब नाम कमा रहे हैं और बलिया का नाम रोशन कर रहे हैं. अभी हाल ही में बलिया की बेटी आरूषि ने नोएडा में आयोजीय हुई स्केटिंग चैम्पियनशिप ने जीत हासिल की थी और कांस्य पदक जीता था. आरुषि का यह दूसरा कांस्य पदक था. इससे पहले भी वह एक कांस्य पदक जीत चुकी थी.

अब वह मुंबई में होने वाली चैम्पियनशिप की तैयारियों में जुटी हुई हैं और एक बार फिर से बलिया के नाम का परचम लहराने को तैयार हैं. वहीँ इसके साथ साथ बलिया के पल्लव सिंह भी सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल’ को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने न सिर्फ अपनी गायकी की वजह से लोगों का दिल जीता और जजों को उनके गाने पर थिरकने पर मजबूर कर दिया बल्कि उन्होंने अपने खाना बनाने की क्वालिटी से भी सभी को अपनी तरफ खूब आकर्षित किया.

ऐसे में उनकी गायकी देखकर उम्मीद लगाई जा सकती है कि पल्लव सिंह शो के आखिरी पड़ाव तक जाएंगे और जीत हासिल करेंगे. खैर इन सभी को हमारी तरफ से ढेरों मुबारकबाद. हमें उम्मीद है कि ऐसे लोगों से बलिया के लोगों को प्रेरणा मिलेगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago