बलिया की अफसर बेटी बनी डिप्टी एसपी, ट्रेनिंग पूरी करने के बाद यहाँ मिली पहली पोस्टिंग !

बलिया डेस्क : पूरे बलिया वासियों के लिए बड़े ही फक्र की बात है. अपने जिले की बेटी आस्था ने पीपीएस की ट्रेनिंग पूरी कर ली है और अब उनकी पहली तैनाती वाराणसी में हुई है. आपको बता दें कि अफसर बेटी आस्था को सीओ लाइन का पदभार मिला है. वहीँ आस्था की पहली ही तैनाती काशीनगरी में हुई है, इससे घर वालों की ख़ुशी दोगुनी हो गयी है.

इलाके के लोगों के साथ साथ घर परिवार वालों ने आस्था के सुनहरे भविष्य की कामना की और उन्हें खूब दुआएं दीं. अफसर बेटी आस्था के पिता का नाम है डॉ परशुराम जायसवाल, जोकि बलिया के रसड़ा के रहने वाले हैं और अपने पूरे परिवार वालों के साथ शहर के चमन सिंह बाग रोड में रहते हैं. उनकी बेटी आस्था का चयन पीसीएस के 2016 में चयन हुआ था.

विज्ञापन

आस्था ने डिप्टी एसपी रैंक हासिल की और उनकी ट्रेनिंग मुरादाबाद अकादमी में हुई. अब उनकी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें पहली तैनाती भी मिल गयी है. अपनी पहली तैनाती पर आस्था जायसवाल का कहना है कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के साथ साथ महिला विरोधी अपराधों को रोकना उनकी प्राथमिकता रहेगी.

ऐसे में घर वालों को भी आस्था से काफी उम्मीदें हैं. आस्था को पहली तैनाती मिलने के बाद उनके घर पर मुबारकबाद देने वालों को तांता लगा रहा. सभी ने आस्था को उज्जवल भविष्य की कामना की और वह यूँ ही बलिया और अपने घर वालों का नाम रोशन करते रहें, ऐसी शुभकामनाएं दीं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago