आईआईटी के बाद अब नीट परीक्षा में बलिया के छात्रों ने लहराया परचम!

बलिया डेस्क : बलिया के छात्र सभी एग्जाम में अपना परचम लहरा रहे हैं और जिले का नाम देश भर में रोशन कर रहे हैं. बात चाहते सिविल सर्विस की हो या पी सी एस एग्जाम की हो या फिर आईआईटी या आल इंडिया लेवल पर होने वाली मेडिकल की नीट परीक्षा. सभी में बलिया के सितारे चमक रहे हैं.

अभी हाल ही में नीट परीक्षा का एग्जाम आया है और इसमें भी बलिया के युवाओं ने कमाल कर दिखाया है. पिनैकल टेक्नो स्कूल के तीन छात्रों ने नीट एग्जाम में शानदार में प्रदर्शन किया है. इसमें से एक हैं आशुतोष कुमार पांडेय, दूसरे हैं अमित यादव और तीसरे हैं आशुतोष के पिता का नाम है संतोष कुमार पांडेय जोकि ग्राम रामेपुर जमुआ के रहने वाले हैं. आपको बता दें कि आशुतोष ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए. आशुतोष ने कुल 720 में से 644 अंक हासिल किये हैं.

रूश्दा शोएब

वहीँ इसके अलावा अमित यादव ने 565 और रूश्दा शोएब ने 547 अंक हासिल करके सफलता की इबारत लिखी है. बताया जा रहा है कि संस्था के वन ईयर क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र रहे हैं आशुतोष, जबकि बाकी दोनों सफल होने वाले छात्र क्लास 11 से ही रेगुलर क्लासरूम प्रोग्राम में रहे हैं. अब इनकी सफलता के बाद संस्था के डायरेक्टर प्रवीण पांडेय और गितेश पांडेय ने जमकर ख़ुशी मनाई और केक और मिठाई खिलाई. उन्होंने कहा है कि आने वाले वक़्त में संस्था और अच्छे परिणाम देगी.

सफल होने वाले छात्रों का कहना है कि उनके टीचर और घर वालों ने उनका हमेशा साथ दिया जिसकी बदौलत उन्होंने आज यह कामयाबी हासिल की है. संस्था के डायरेक्टर ने यह भी कहा है कि अब महानगरों में जाने के बजाय अपने बलिया में ही रहकर मेडिकल के क्षेत्र की तैयारी की जा सकती है.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago