बलिया की मृगेंदु राय को मिली उतर प्रदेश खो-खो टीम की कमान

बलिया (Ballia) के बेटी और लोकसभा चुनाव 2019( Loksabha Election 2019) की ब्रांड अम्बेसडर मृगेंदु राय (mrigendu Rai) राजस्थान में आयोजित होने वाली 52वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला खो-खो प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व करेंगी। मृगेंदु राय इस वर्ष के चुनाव आयोग की ब्रांड अंबेसडर भी हैं।

इस टीम में कोच के रूप में रानी लक्ष्मीबाई एवार्डी प्रिती गुप्ता होंगी। उत्तर प्रदेश की महिला टीम में बलिया से मृगेन्दू राय (कप्तान), अज्ञलि यादव, पूजा पाण्डेय, मोहिनी गुप्ता, पुष्पा कुमारी सहित कुल पांच खिलाडि़यों का चयन हुआ है। इस नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन राजस्थान के रायपुर शहर में चौगान स्टेडियम के खेल मैदान पर 24 से 28 मार्च तक होगा। जिसमें सभी राज्यों के अतिरिक्त रेलवे (पुरुष), एयरपोर्ट अथॉरिटी (पुरुष और महिला) और सीमा सुरक्षा बल (पुरुष) सहित कुल 72 टीमें खेलेंगी।

कौन हैं मृगेंदु राय

बलिया के सिकंदरपुर के फुलवरिया की रहने वाली मृगेंदु राय इंटरनेशनल खो-खो में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। खो-खो का खेल सरस्वती शिशु मंदिर आनंदनगर से शुरू करने वाली मृगेंदु राय कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड  भी हासिल कर चुकी हैं। 14 बार उत्तर प्रदेश की कप्तान भी रह चुकी हैं ।

मृगेन्दु फिलहाल रानी लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन सोनापुर (असम) में कोच की हैसियत से नियुक्त हैं। इससे पहले वह खेल कोटे से ही इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी में कार्यरत थीं। कोच की नौकरी मिलने पर वहां से त्यागपत्र दे दिया था।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago