जेल की जमीन पर बनेगा बलिया का मेडिकल कॉलेज, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

बलियाः जिला जेल को नारायणपाली में स्थानांतरित किया जाना है। इसके लिए प्रशासन ने कवायद शुरु कर दी है। नई जेल के बनते ही कैदी उसमें शिफ्ट किए जाएंगे और पुरानी जेल की खाली पड़ी जमीन पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है।

बलिया लंबे समय से मेडिकल कॉलेज बनने का इंतजार कर रहा है। आसपास के जिलों में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुके हैं। लेकिन अब जिले का यह सपना पूरा होने जा रहा है। बलिदान दिवस के मौके पर सीएम योगी ने कहा भी था कि पांच सालों से जमीन मांग रहा हूं नहीं मिला। अब आपने साथ मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र को लेकर आया हूं, इस बार फाइलन करके जाएंगे। जिसके बाद से प्रशासन ने जमीन तलाशनी शुरु कर दी थी। जिला जेल के दूसरी जगह शिफ्ट होने के बाद जेल की जमीन पर ही कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। माना जा रहा है कि प्रसासन के प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।

जनपद में मेडिकल कॉलेज निर्माण की योजना जगह के अभाव में लम्बे समय से लंबित है। शासन ने मेडिकल कॉलेज के लिये करीब 12 एकड़ जमीन कालेज की तलाश करने का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने इसके लिए करीब 8 किलोमीटर दूर फेफना के दुमदुमा में जमीन की खोज की। लेकिन रेलवे क्रांसिंग होने के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद शहर के टाउन पॉलीटेक्निक कॉलेज में जगह चिन्हित की गई लेकिन किन्हीं कारणों से उसे भी कैसिंल कर दिया गया।

अधिकारियों की मानें तो मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 15 एकड़ जमीन की जरुरत है। मौजूदा जेल के पास इससे कहीं गुना ज्यादा भूमि उपलब्ध है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज बनने के साथ ही सीएम की मंशा के अनुरुप स्मारक का निर्माण भी खाली जमीन पर हो सकेगा। सीआरओ अनिल कुमार का कहना है कि नया जेल बनने के बाद पुराने जेल की जमीन खाली हो जाएगी। उस जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनाने पर विचार किया जा रहा है। कारागार के आसपास पर्याप्त जगह है।

वहीं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि  मौजूदा जिला जेल को शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना पहले ही बन चुकी है। उसके लिए जमीन पहले ही चिह्नित हो चुकी है। मौजूदा जेल की जमीन पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण काराया जाएगा। शेष भूमि पर स्मारक बनेगा। सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा कराकर आगे की कार्रवाई जल्द सुनिश्चित करायी जाएगी ताकि निर्माण शुरू हो।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago