बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रकिया चल रही है। सैंकड़ों किसानों से कई हेक्टेयर की भूमि खरीदी जाएगी। जमीन के मुआवजे के लिए सर्किल रेट तय कर दिए गए हैं। जमीन का गजट होने के बाद सदर तहसील के 250 किसानों ने आपत्ति दाखिल की है। बलियाः ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रकिया चल रही है। सैंकड़ों किसानों से कई हेक्टेयर की भूमि खरीदी जाएगी। जमीन के मुआवजे
इनमें से कुछ किसानों के नाम की जमीन खतौनी में दर्ज नहीं है, कुछ के नाम अलग है। जिला प्रशासन ने आपत्ति का 50 फीसद निस्तारण कर दिया है। आपत्ति के आधार पर अब खसरा-खतौनी को अपडेट किया जाएगा। अपडेटशन की प्रकिया पूरी होने के बाद मुआवजा देने की प्रकिया शुरु हो जाएगा।
बता दें कि गाजीपुर से बलिया के मांझी घाट तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए सदर और बैरिया तहसील के 98 गांवों की जमीन ली जानी है। इसमें सदर तहसील के 82 और बैरिया तहसील क्षेत्र के 16 गांवाें की जमीन आ रही है।निबंधन कार्यालय के अनुसार सदर तहसील में प्रति हेक्टेयर सर्किल रेट 40 लाख से 50 लाख तक है। विभाग के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र की जमीन का मुआवजा सर्किल रेट से चार गुना और शहरी क्षेत्र में दो गुना दिया जाएगा।
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सर्किल रेट निर्धारण होने के बाद फाइन मंडलायुक्त को भेजी गई है। इसमें सदर तहसील के 36 गांवों के काश्तकारों की जमीन का विवरण है। इसी बीच सर्किल रेट को लेकर 250 किसानों की ओर से आपित्त भी दाखिल की गई है। खतौनी में नाम नहीं होने की ज्यादा शिकायतें होने की वजह से इसे ठीक करने में लेखपाल जुटे हुए हैं।
मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल अग्निहोत्री का कहना है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन का सर्किल रेट तय कर दिया गया है। उसमें 35 गांवों का सर्किल रेट तय किया गया है। काश्तकारों के अभिलेख को ठीक करने के लिए लेखपालों को लगाया गया है। आपत्ति का निस्तारण करने के बाद मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…