Categories: बलिया

बलियाः बारिश से तबाह हुए परिवार, घर डूबे तो हाइवे पर टपरी बनाकर रहने लगे लोग

बलिया में बाढ़ के पानी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। सड़कें डूब चुकी है। घरों में पानी भर गया है। ऐसे में आम नागरिक परेशान हैं। खास तौर पर सड़कों और बांधों पर जीवन यापन कर रहे लोगों की हालत खराब है। बाढ़ में टीन टप्पर और प्लास्टिक की चादर के नीचे सर छुपाए बैठे लोगों की स्थिति दयनीय है।

बाढ़ की वजह से एनएच 31 के किनारे कई परिवारों ने डेरा डाल रखा है। प्लास्टिक की पन्नियों से उन्होंने सर ढंकने का इंतजाम कर रखा है। दिन हो या रात, छोटी सी टपरी में गुजारा कर रहे यह परिवार एक ही खटिया पर बैठे रहते हैं।
शुक्रवार को इन परिवारों की मुसीबतें और बढ़ गई जब आसमान से तेज बारिश होने लगी।

प्लास्टिक के छज्जे से बनी झोपड़ियां बिखरती नजर आईं। बाढ़ प्रभावित बच्चों के लिए दूबेछ्परा में संचालित कैम्प विद्यालय में वारिश की वजह से अफरा-तफरी का माहौल रहा। शिक्षकों ने बमुश्किल बच्चों को भोजन कराया। बता दें कि बलिया में खतरे के निशान से ऊरबह रही गंगा के जलस्तर में गिरावट आनी शुरु हो गई है। लेकिन नगर व ग्रामीण क्षेत्रों बाढ़ का पानी अभी भी कहर बरसा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago