बलिया। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेफना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से दो के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक नाजायज चाकू भी बरामद किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपाशंकर एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री मोहम्मद उस्मान के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक फेफना श्री अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
थाना फेफना के उपनिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ 26 जुलाई की सुबह क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। मटिहि पुल के पास पुलिस टीम ने दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक पर सवार चार युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिलें चोरी की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम सिंह (20 वर्ष), निवासी बरौली थाना भीमपुरा (वर्तमान पता अलीनगर, मऊ) और मनीष जायसवाल (18 वर्ष), निवासी अलीनगर, मऊ के रूप में हुई। उनके साथ दो अन्य बाल अपचारी भी थे। तलाशी के दौरान शिवम और मनीष से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक नाजायज चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। चोरी की मोटरसाइकिलों की जानकारी ई-चालान एप से भी सत्यापित की गई, जिससे उनके चोरी के होने की पुष्टि हुई।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…