बलिया। बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र में रहने वाले विशाल कुमार (32) पुत्र स्वर्गीय प्रदीप कुमार का शव घाघरा नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मूल रूप से भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसौंडर गांव निवासी विशाल हाल ही में बिठुआ चौहानपुरा में परिवार के साथ रह रहा था।
परिजनों के अनुसार, 24 जुलाई की शाम करीब 7 बजे एक फोन कॉल आने के बाद विशाल घर से निकला था। कॉल करने वाले ने उसे कहीं बुलाया था। विशाल ने अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया और अपनी पल्सर बाइक से निकल गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर कोई पता नहीं चला।
दो दिन बाद शनिवार को बांसडीह थाना अंतर्गत सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र में स्थित सुल्तानपुर ग्रामसभा के पास घाघरा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पुलिस द्वारा जारी फोटो में युवक काले बनियान, काली पैंट, काले जूते पहने था। गले में त्रिशूल वाला लॉकेट, दाहिने कंधे पर भगवान शंकर का टैटू, बाएं हाथ में काला धागा और स्मार्ट वॉच भी दिखाई दे रहे थे।
परिजनों ने फोटो देखकर शव की पहचान विशाल के रूप में की और तुरंत बलिया पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शव के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…