बलिया में विकास का नया नमूना देखने को मिला। जहां लोकार्पण से पहले ही जल निगम के पानी टंकी की चहारदीवारी ध्वस्त हो गई है। करोड़ों की लागत से बनी टंकी की चहारदीवारी ध्वस्त होने के चार माह बाद भी कार्यदायी संस्था मौका देखने तक नहीं पहुंची।
परेशान ग्रामीणों ने ठेकेदार व जलनिगम के अधिकारियों से इसको लेकर शिकायत की है। मामला बैरिया तहसील क्षेत्र के बिशुनपुरा ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है। जहां करीबन डेढ़ करोड़ की लागत से जलनिगम की ओर से ओवरहेट हैंड यानि पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण के बाद पाइपलाइन नहीं बिछी और टंकी चालू नहीं हो सकी।
निर्माण कार्य में हुई लापरवाही के कारण पानी की टंकी की चहारदीवारी भी भरभरा कर गिर गई। इसके पीछे का कारण बताया गया कि ठेकेदार ने चहारदीवारी में पिलर ही नहीं लगाया था। ग्रामीणों ने सूचना अधिकारियों को दी है। देखना होगा कि अब प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…