बलिया में 6 महाविद्यालयों में नामांकन से ठीक पहले ही छात्रसंघ चुनावों को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और गांव-गलियों से लेकर सड़कों तक छात्रों ने जमकर हंगामा किया।
वहीं कुंवर सिंह चौराहे पर पूर्व महामंत्री ने आत्मदाह की कोशिश की और पेट्रोल पी लिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महामंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया। अचानक चुनाव स्थगित होने से गुस्साए छात्रों ने डीएम कार्यालय का भी घेराव किया।
बता दें कि करीब 1 माह छात्रों के द्वारा किए गए आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने 24 दिसंबर को चुनाव कराने की घोषणा की थी। इसको लेकर 6 महाविद्यालयों में आज नामांकन किया जाना था। लेकिन अचानक ही बाबा महाविद्यालय में मेला और कुंवर सिंह महाविद्यालय में लिंगदोह कमेटी के नियमों का हवाला देकर चुनाव का टाल दिया गया। चुनाव को लेकर उत्साहित छात्र नामांकन करने के लिए भी जुलूस के साथ निकल पड़े लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने नियमों का हवाला देते हुए अचानक ही चुनाव टालने की घोषणा कर दी। अग्रिम आदेश तक चुनाव टलने से छात्र नाराज हो गए और जगह जगह चक्काजाम कर दिया।
शहर के टीडी चौराहे पर छात्रों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया और दुबेछपरा में भी छात्रों ने आक्रोश जताया। इसके साथ ही पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह उर्फ झुन्नू के नेतृत्व में छात्रों ने डीएम कार्यालय का घेराव किया। एससी कॉलेज पर भी छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। छात्रसंघ चुनाव रद्द होने के बाद एससी कॉलेज के पूर्व महामंत्री निखिल पांडेय ने आत्मदाह की कोशिश की। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं पूरे हंगामे को बढता देख जिला प्रशासन और पुलिस के भी पसीने छुट गए। छात्रों को संभालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हुई। इधर सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने कहा कि लिंगदोह कमेटी के नियमों को लेकर कालेज प्रबंधन में मतभेद था। इस कारण चुनाव स्थगित किया गया है। जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…