बलियाः रेवती थाना क्षेत्र के देवपुर मठिया में फेसबुक पर पोस्ट करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक एक पक्ष ने फेसबुक पर किसी गायक का गाना अपलोड किया था। इस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जतायी। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर लात-घूसें चले। जिसमें एक पक्ष के 48 वर्षीय तारकेश्वर पांडे, 18 वर्षीय गोलू पांडे व 50 वर्षीय मोहन पांडे घायल हो गए।
घटना के बाद घायल पक्ष ने स्थानीय थाने में वशिष्ठ नगर प्लाट के पांच के विरुद्ध थाने में तहरीर दिया है। सभी का उपचार सीएचसी रेवती में कराया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…