Categories: बलिया

बलिया के विकास का नमूना… उद्घाटन से पहले ही टूट गई पानी टंकी की चहारदीवारी

बलिया में विकास का नया नमूना देखने को मिला। जहां लोकार्पण से पहले ही जल निगम के पानी टंकी की चहारदीवारी ध्वस्त हो गई है। करोड़ों की लागत से बनी टंकी की चहारदीवारी ध्वस्त होने के चार माह बाद भी कार्यदायी संस्था मौका देखने तक नहीं पहुंची।

परेशान ग्रामीणों ने ठेकेदार व जलनिगम के अधिकारियों से इसको लेकर शिकायत की है। मामला बैरिया तहसील क्षेत्र के बिशुनपुरा ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है। जहां करीबन डेढ़ करोड़ की लागत से जलनिगम की ओर से ओवरहेट हैंड यानि पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण के बाद पाइपलाइन नहीं बिछी और टंकी चालू नहीं हो सकी।

निर्माण कार्य में हुई लापरवाही के कारण पानी की टंकी की चहारदीवारी भी भरभरा कर गिर गई। इसके पीछे का कारण बताया गया कि ठेकेदार ने चहारदीवारी में पिलर ही नहीं लगाया था। ग्रामीणों ने सूचना अधिकारियों को दी है। देखना होगा कि अब प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago