बलिया डेस्क : पूरे देश में इन दिनों मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की चर्चा हो रही है. वहीँ बलिया के छात्रों ने भी इस एग्जाम में कमाल कर दिखाया है. आज हम आपको साक्षी मिश्रा के बारे में बताने जा रहे हैं.
आपको बता दें कि साक्षी मिश्रा बलिहार गांव की रहने वाली हैं और इन्होने नीट यूजी एग्जाम में 720 में से 634 नंबर हासिल किया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा मनवा दिया है. नीट-यूजी क्वालीफाई करने वालीं साक्षी राजस्थान के कोटा में रहकर तैयारी कर रही हैं और अब उनकी मेहनत रंग लाई है.
साक्षी शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी रही हैं और इसलिए घर वालों को भी उम्मीद थी कि साक्षी ज़रूर अपनी ज़िन्दगी में एक शानदार मुकाम हासिल करेंगी और अब वह दिन आ गया है. साक्षी अब नया सफ़र शुरू करने जा रही हैं. साक्षी ने हाई स्कूल का एग्जाम 2018 में दिया था जिसमे उन्होंने 91 प्रतिशत नंबर हासिल किया था.
इसके बाद उन्होंने 2020 में इंटर मीडिएट किया जिसमे उन्होंने 94 प्रतिशत नंबर हासिल किया. दिलचस्प बात यह है कि साक्षी ने नीट के एग्जाम पहली ही कोशिश में पास कर लिया है. अब वह एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगी. उनकी इस सफलता की वजह से न सिर्फ घर वालों बल्कि पूरे इलाके के लोगों में ख़ुशी की लहर है और सभी उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं.
वहीँ साक्षी के पिता सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत है. गाँव वाले बताते हैं कि साक्षी बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज़ थी इसलिए घर वालों ने उन्हें अच्छी तालीम के लिए कोटा भेज दिया था.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…