बड़े नेताओं-अफसरों के संपर्क में था धीरेंद्र सिंह, कल बलिया की कोर्ट में पेश करेगी STF

बलिया काण्ड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह लखनऊ से गिरफ्तार हो चूका है.  बता दें की इतनी आसानी से नहीं हुई है. फरार होकर धीरेन्द्र सरेंडर करने की फिराक में था. उसके लिए उसने कुछ करीबी नेताओं और पुलिसवालों से संपर्क भी किया था. उन्हीं की सलाह पर धीरेंद्र वकीलों के जरिये सरेंडर करना चाह रहा था. सरेंडर का पूरा प्लान बन चुका था, लेकिन ऐन मौके पर एसटीएफ ने उसे धर दबोचा.

इससे पहले, धीरेंद्र ने प्लानिंग के तहत अपनी बेगुनाही का बयान देते हुए एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने बताया कि हत्या उसने नहीं की है.

बहरहाल, बलिया से फरार होने के बाद वो लखनऊ आ गया था ताकि वह सुविधाजनक तरीके से सरेंडर कर सके. लेकिन सरकार की लगातार किरकिरी हो रही था. इसके चलते उसका सरेंडर का प्लान पूरा नहीं हो सका.

लिहाजा, पहले से ही एसटीएफ के सर्विलांस पर चल रहा धीरेंद्र सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जब धीरेंद्र को पुलिस ने लखनऊ के पॉलीटेक्निक इलाके में पकड़ा तो उसके साथ कोई नहीं था. उसने गिरफ्तारी का कोई विरोध भी नहीं किया और न ही पुलिस ने किसी तरह बल का प्रयोग किया.

STF कर रही पूछताछ

समाचार एजेंसी एएनआई ने यूपी एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश के हवाले से बताया कि धीरेंद्र सिंह और उसके साथियों को पकड़ा गया गया. तीनों से एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है.

धीरेंद्र के साथियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं. घटना के समय इस्तेमाल किए गए हथियारों पर एसटीएफ अधिक जानकारी जुटा रही है.

सू्त्रों का कहना है कि पूछताछ और कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एसटीएफ धीरेंद्र सिंह को बलिया पुलिस को हैंडओवर करेगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago