बलिया डेस्क : बलिया के दुर्जनपुर गावं बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पंहुचा। प्रतिनिधिमंडल को लीड कर रहे बसपा के सदन के नेता लालजी वर्मा ने दुर्जनपुर गांव में मृतक जय प्रकाश पाल परिवार से मुलाक़ात के बाद उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज खत्म हो गया है।
यही कारण है कि दुर्जनपुर में एसडीएम व सीओ के सामने ही जय प्रकाश पाल को सरेआम गोली मार दी गई। उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने पीड़ित के घर पहुंचकर वास्तविकता जानने को कहा है।
वहीँ पूर्व मंत्री एवं बसपा के वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी ने कहा कि दुर्जनपुर की घटना संपूर्ण प्रदेश के कानून व्यवस्था के संदर्भ में सरकार की विफलता की एक कड़ी है। इन घटनाओं की बाढ़ इसलिए आयी है कि प्रशासन और पुलिस का मनोबल पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। हम लोगों ने पीड़ित के पुत्र से घटना की जानकारी ली।
पीड़ित के साथ मिलकर पार्टी न्याय की लड़ाई लड़ेगी। पीड़ितों की मांग पार्टी उठाएगी और हर सम्भव प्रयास करेगी कि अधिक से अधिक लाभ पीड़ितों को दिलाया जा सके। बता दें की बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पहुचे इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अशोक सिद्धार्थ, विधायक उमाशंकर सिंह, विनायक मौर्य, जगपति राम, विनोद राम दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…