बलिया- पुलिस की 12 टीमें भी भाजपा नेता को नहीं ढूंढ सकीं, करणी सेना कर सकती है प्रदर्शन

बलिया डेस्क : बलिया में कोटे की दुकान को लेकर जयप्रकाश पाल की हुई हत्या के मामले में भाजपा नेता और मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह अभी तक फरार है। उसकी तलाश में 12 टीमें लगी हैं।

उसको पकड़ने के लिए मऊ और आजमगढ़ की पुलिस को भी लगाया गया है। इस बीच चर्चा है कि धीरेंद्र सिंह सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। उसने शनिवार को सरेंडर की अर्जी कोर्ट में दाखिल कराई है। मुख्य आरोपी पर पुलिस ने 75 हजार का इनाम घोषित किया है।

आरोपी की गिरफ्तारी तक बलिया में कैंप करेंगे डीआईजी- योगी सरकार ने डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे को बलिया में ही कैंप करने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि जब तक मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वे वहीं रहेंगे। आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर विश्वास पंत भी बलिया में मौजूद हैं।

करणी सेना कर सकती है प्रदर्शन- बलिया में गोलीकांड का मामला अब जातिगत होता जा रहा है। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने जहां इसे क्षत्रिय बनाम यादव का मुद्दा बना दिया है। धीरेंद्र और उसके परिवार के समर्थन में पूर्व सैनिकों का संगठन भी आ गया है। करणी सेना भी आज प्रदर्शन कर सकती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago