बलिया के क्रिकेटर को असम के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, क्रिकेट जगत के चमकते सितारे हैं रंजित !

बलिया डेस्क : बलिया के दुबहड़ ब्लॉक के बयासी से ताल्लुक रखने वाले रंजीत माली ने अब पूरे असम में जिले का नाम रोशन किया है. आपको बता दें कि रंजीत माली असम के रणजी टीम के सदस्य हैं और उन्हें असम के सीएम सर्वनन्दा सोनोवाल ने सम्मानित किया है.

सीएम सर्वनन्दा सोनोवाल ने रंजीत माली को ‘बेस्ट प्लेयर ऑफ सीजन’ के खिताब से नवाज़ा है. इसके साथ साथ उन्हें स्मृति चिह्न और पांच लाख का चेक भी दिया है. रंजीत असम रणजी टीम के राइट हैंड मीडियम पेस बॉलर हैं और वह टीम के एक मज़बूत स्तंभ हैं. असम के लिए खेलते हुए उन्होंने पिछले रणजी सीजन में 39 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र से लेकर त्रिपुरा और उतराखण्ड के बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया था और अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया था. असम रणजी टीम में 31 साल के रंजीत का सेलेक्शन 2008 में हुआ. रणजी ट्राफी में रंजीत भारतीय रेलवे की टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं. अब 2018 से एक बार फिर वह असम की रणजी टीम का हिस्सा हैं.

उन्होंने अभी तक कुल 49 मैच खेलें हैं और इनमे उन्होंने 26.5 की एवरेज से कुल 169 विकेट चटकाएं हैं. बताया जाता है कि रोज़गार की तलाश में रंजीत के पिता अस्सी के दशक में असम चले गए थे और फिर वहीँ के होकर रह गए.

हालाँकि इनका पुश्तैनी घर अभी भी गाँव में हैं और वह अब भी उससे जुड़े हुए हैं. घर वालों के साथ साथ रंजीत अक्सर गाँव आया जाया करते हैं. रंजीत का जन्म हालाँकि असम में ही हुआ. रंजीत वकार युनूस और अजीत आगरकर को अपना आदर्श मानते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

4 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 months ago