Categories: बलिया

बलिया की अंशु प्रिया का ICMR में जलवा!

बलिया। खड़सरा क्षेत्र के सहायक अध्यापक की बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। उनकी बेटी अंशु प्रिया का चयन आईसीएमआर में सीनियर साइंटिस्ट हो गया है। जिससे उनके परिजनों और जिलेवासियों में खुशी की लहर है। सभी उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे है। साथ ही अंशु प्रिया का परिवार उनपर गर्व महसूस कर रहा है

बता दें रूपवार निवासी सहायक अध्यापक अश्विनी यादव की बेटी अंशु प्रिया का चयन इंडियन कॉउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च नई दिल्ली में सीनियर साइंटिस्ट (एसआरएफ) के पद पर हुआ है। वर्तमान में अंशुप्रिया आईजीआईबी नई दिल्ली में जीव विज्ञान प्रयोगशाला में कुष्ठ रोग पर शोध कर रही है।

अंशु प्रिया के पिता अश्विनी यादव गाज़ीपुर जिले में भांवरकोल ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय मलिकपुरा में सहायक अध्यापक है। वहीं दादा रामदहिन यादव रांची विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव रह चुके हैं। अंशु की शिक्षा-दीक्षा रांची (झारखंड) से ही हुई है।अंशु प्रिया की सफलता से उनके परिजनों और जिलेवासियों में खुशी की लहर है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago