Ballia Paper Leak: पुलिस हिरासत में पत्रकार, कोतवाली में पहुंचकर पत्रकारों ने दिया धरना

बलिया। जिले में अंग्रेजी और संस्कृत का हल पेपर वायरल होने के मामले में शहर कोतवाल ने अपने दलबल के साथ जिले के एक प्रतिष्ठित अखबार के दफ्तर में पहुंचकर पत्रकार अजीत ओझा को हिरासत में लिया। इसकी सूचना अन्य पत्रकारों को लगते ही भारी संख्या में पत्रकार बंधु कोतवाली में पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कई मर्तबा वार्ता भी हुई, सिटी मजिस्ट्रेट भी आए लेकिन पत्रकार को खबर लिखे जाने तक हिरासत में रखा गया।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आजमगढ़ से एसटीएस की टीम आ रही है, उसके बाद ही हम लोग निर्णय ले सकते हैं। उधर इसे लेकर पत्रकारों में काफी रोष देखा गया। जिला प्रशासन हाय—हाय के नारे भी लगे।  जानकारी के लिए बता दें कि जिले के एक प्रतिष्ठित अखबार में बुधवार के अंक में हाईस्कूल की परीक्षा से पहले संस्कृत का हल पेपर वायरल और इनसेट अंग्रेजी का पेपर भी वायरल प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया।

इसके साथ ही अखबार के पत्रकार अजीत ओझा को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली चले गए। इस दौरान अन्य पत्रकार साथी को इसकी जानकारी होते ही जिले के लगभग सभी पत्रकार जाकर कोतवाली का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। एक तरफ कोतवाल का कहना था कि हम एसपी के आदेश पर ऐसा किए हैं, वहीं एसपी से पूछे जाने पर उन्होंने शासन का हवाला दिया। हिरासत में लेने का कारण जब जिलाधिकारी से पूछने की कोशिश की गई तो उन्होंने भी शासन के निर्देश पर सबकुछ होने की बात कही।

इस दौरान पत्रकारों में काफी रोष देखा गया। खबर लिखे जाने तक धरना जारी रहा। इस मौके पर अखिलानंद तिवारी, मकसूदन सिंह, जुगनू सिंह, तिलक कुमार, इमरान खान, मुशीर जैदी, सदानंदन उपाध्याय, राना प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्र, दीपक तिवारी, एनडी राय, धर्मेंद्र तिवारी डुलडुल आदि रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago