पेपर लीक मामले में निलंबित बलिया के DIOS ब्रजेश मिश्रा का विवादों से रहा पुराना नाता!

उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन कलंकित हो गया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के लिए बुरी ख़बर सामने आई है। कक्षा-12 की अंग्रेजी की पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है। बलिया से भी पेपर लीक का मामला सामने आया है। जिसे लेकर योगी सरकार एक्शन में दिख रही है।

योगी सरकार ने कार्रवाई करते हुए बलिया के DIOS ब्रजेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। DIOS ब्रजेश मिश्रा को निलंबित करने के साथ ही पेपर लीक मामले की जांच STF को सौंप दिया है। योगी सरकार में हाल ही में माध्यमिक शिक्षा मंत्री का पदभार संभालने वाली गुलाब देवी का इस मामले पर बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि “24 जिलों में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा रद्द की गई है। बाकी 51 जिलों में 2 बजे से आज परीक्षा आयोजित की जाएगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।”

बता दें कि डीआईओऐस बलिया ब्रजेश मिश्रा का विवादों और भ्रष्टाचार से पुराना नाता रहा है।  वह पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपो में घिरे रहे हैं. हरदोई में BSA रहते हुए शिक्षक भर्ती में भी ब्रजेश मिश्रा फंसे थे। हरदोई में BSA रहते हुए ब्रजेश मिश्रा के पास DIOS का भी चार्ज था। जौनपुर में भी ब्रजेश मिश्रा पर शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप लगा था।

इसके अलावा ब्रजेश मिश्रा पर नियमों को ताक पर रख कर अपनी पत्नी को भी सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति कराने का आरोप लगा था।  अब जब बलिया से पेपर लीक का मामला सामने आया तो ब्रजेश मिश्रा की लगातार हो रही पोस्टिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago