बलिया जेल के जेलर ने जताई असुरक्षा की आशंका, अलर्ट जारी

बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बलिया का जिला कारागार भी अलर्ट हो गया है। सुरक्षा की लिहाज़ा से  बलिया कारागार की स्थिति भी सही नहीं है। मीडिया रिपोर्टों के  मुताबिक  जेल प्रशासन ने असुरक्षा की आशंका जताई है।

उसकी वजह यह है कि जेल कारागार से सटे क्षेत्र में मानक के विपरीत कई ऊंची-ऊंची इमारतें बन गई हैं, जहां से जेल की गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सकती है।

इसको लेकर जेल अधीक्षक ने असुरक्षा की आशंका जताई है। जानकरी के लिए बता दें की  जिला कारागार के दो सौ मीटर की रेंज कोई रिहायशी मकान नहीं होना चाहिए। अगर है भी तो उसे दो मंजिला से अधिक नहीं बनवाया जा सकता है।

जबकि जिला कारागार के आसपास करीब दर्जन भर से अधिक मकान ऐसे हैं जो सौ मीटर से भी कम दूरी पर हैं और बहुमंजिले है। ऐसे में जिला कारागार की गतिविधियों पर अपने निजी मकान से भी नजर रखी जा सकती है।

बागपत की घटना के बाद जिला कारागार में भी अभूतपूर्व सुरक्षा देखने को मिली। जेल में निरूद्घ कैदियों से मिलने वालों की गहन तलाशी के बाद ही उन्हें अंदर भेजा जा रहा था।

जिला कारागार के जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि बागपत की घटना के बाद जेल में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं। संगीन मामलों के अपराधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। जेल के मुख्य गेट पर चेक करने के बाद लोगों को अंदर भेजा जाता है। वहां भी मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। जिससे कोई भी धातु की वस्तु अंदर नहीं जा सकती है।

हालांकि जेल के आसपास बने बहुमंजिले इमारतों से खतरा है। उन बहुमंजिली इमारतों के चलते जेल को दूसरे जगह स्थानांतरित करने के लिए मैने भी जिला प्रशासन से लेकर जेल प्रशासन तक को पत्र लिखा है, जबकि जिला जज, डीएम और एसपी की त्रिमासिक जांच के बाद भी जेल को असुरक्षित बताते हुए अन्यत्र जेल बनाकर स्थानांतरण करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago