Categories: बलिया

बलियाः दबंग की पिटाई से घायल हुए युवक ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

बलियाः सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार निवासी दबंगों की पिटाई से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बस्तीवासियों के आक्रोश को लेकर प्रशासन ने पूरे गांव में पुलिस बल की तैनाती की है।

बताया जा रहा है कि लखनापार निवासी 18 वर्षीय देवनारायण पुत्र मुन्ना राजभर 3 मई को अन्य युवकों के साथ खाना बनाने रामपुर कटराई गांव में एक व्यक्ति के यहां गया था। उसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों में कहा सुनी होने लगी और देखते ही देखते साथ के आधा दर्जन अन्य युवकों ने गोलबन्द हो देवनारायण को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया ।

इसके बाद घायल को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक रोजगार करके परिवार को पालता था। इस दौरान परिजनों का कहना है कि उसी समय पुलिस को तहरीर दे दी गई थी, लेकिन पुलिस उस समय से ही लीपापोती का कार्य करने में जुटी हुई थी। केवल खानापूर्ति करके उस समय आरोपियों को छोड़ दी थी। परिजनों ने मांग किया है कि यदि पुलिस दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो वह चुप नहीं बैठेंगे।

थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि इस मामले में पहले ही कुछ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कुल 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराएं बढाएं जाएंगी।

Rashi Srivastav

Share
Published by
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago