बलिया के करमौता गांव में खाना बना रही महिला आगजनी की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की हैं। वहीं हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय मंशा मड़हे में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर की पाइप से गैस के रिसाव के कारण आग लग गई। इसके बाद आग ने मड़हे को चपेट में ले लिया। मंशा की चीख सुनकर परिवार के 35 वर्षीय हरिश्चंद्र, 30 वर्षीय जितेंद्र और 65 वर्षीय जोखू उसे बचाने पहुंचे। आग ने रौद्र पूर धारण कर लिया था और उसके बीच में मंशा फंसी थी। उसे बचाने के चक्कर में तीनों लोग झुलस गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मंशा दम तोड़ चुकी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे की कोशिश की तो ग्रामीण विरोध करने लगे और मुआवाजे की मांग पर अड़ गए। सूचना पर एसडीएम और सीओ रसड़ा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। इधर हरिश्चंद्र, जितेंद्र और जोखू को रसा अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…