Categories: बलिया

Ballia- जिला अस्पताल में बनें वन स्टॉप सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण

बलिया। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने जिला चिकित्सालय स्थित पीड़ित महिलाओं के लिए बने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था ठीक ना होने पर नाराजगी जताई और जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया की यहां पर साफ सफाई की व्यवस्था ठीक कराई जाये। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्टाफ रजिस्टर देख कर निर्देश दिया कि यहां पर 10 स्टाफ मौजूद है परंतु मौके पर केवल एक स्टाफ तैनात है।

उन्होंने जिला प्रोवेशन अधिकारी से कहा कि स्टाफ को बढ़ाया जाए और सेंटर की निगरानी रखी जाए । पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने भी कहा कि यहां पर महिला पुलिस की टीम उपस्थित रहेगी जिससे कि किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इस सेंटर पर पीड़ित महिलाओं को अस्थाई रूप से 5 दिन का संरक्षण दिया जाता है साथ ही उन्हें पुलिस,चिकित्सा और कानूनी सहायता भी प्रदान की जाती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago