बलिया में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां रात में रामलीला देखने गए युवक की लाश अगली सुबह खेत में मिली। इस घटना से पूरे इलाके में हंड़कंप मचा हुआ है। युवक की गला घोंट कर हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
घटना नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव की है। जहां धान के खेत में एक 17 वर्षीय किशोर का शव मिला। जानकारी के मुताबिक नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा निवासी शिवम यादव रात में खाना खाने के बाद गांव में हो रही रामलीला देखने गया था। वापस घर नहीं आया। सुबह शिवम का शव धान के खेत में मिला।
शौच करने गए लोगों ने शव देखने के बाद शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी। शिवम तीन भाइयों में सबसे छोटा है। इसके पिता शैलेंद्र यादव बाहर रहते हैं। शिवम के दोनों बड़े भाई पिता के साथ रहते हैं। घर पर मां के साथ शिवम रहता था। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…
बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…
बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…