बलियाः मोबाइल पर बात कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी। वहीं घटना के बाद से युवक के परिवार में मातम छाया है।
घटना उभांव थाना क्षेत्र की है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के खूंटा बहोरवां गांव निवासी 45 वर्षीय अनूप मिश्रा किसी ठेकेदार के यहां चौकीदारी करता था। बीती रात वह शिवपुर मठिया में बनी एक नई पुलिया की देखरेख कर रहा था। प्रत्यदर्शियों की मानें तो अनूप रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहा था।
तभी ट्रैक पर वाराणसी की तरफ से मालगाड़ी आ गई। अनूप को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। जब ट्रेन उसके करीब आ गई तो वो भागने लगा लेकिन तभी ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही अनूप की मौत हो गई।मालगाड़ी चालक की सूचना पर बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के एएसएम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…