जलेश्वर सिंह हत्याकांड: आदेश का पालन नहीं करने पर हाईकोर्ट ने बलिया एसपी से मांगा स्पष्टीकरण

बलिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह हत्याकांड को लेकर एक बार फिर पुलिस विवादों में है। पुलिस की ओर से आरोप पत्र को लेकर उदासीनता बरतने के आरोप हैं। इस मामले में पीड़ित परिवार की गुहार पर हाईकोर्ट ने अवमानना मामले में एसपी बलिया व अन्य से स्पष्टीकरण मांगा है।

बता दें कि करीब 14 माह पूर्व 7 जुलाई 202 को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर उर्फ बलवीर सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शुरुआत से ही पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाखुश है। पीड़ित परिवार के नितेश कुमार सिंह ने पिछले वर्ष उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

जिसके बाद हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर 2021 को पुलिस को दो महीने में आरोप पत्र न्यायलय में पेश करने का आदेश दिया था लेकिन 10 माह बीतने के बाद भी न्यायालय के आदेश का पालन नहीं हुआ। ऐसेे में पीड़ित नितेश कुमार ने हाईकोर्ट में अवमानना का आवेदन दिया। उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने एसपी व अन्य पक्षकारों से स्पष्टीकरण मांगते हुए मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि 21 अक्तूबर 2022 तय की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

14 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago