निकाय चुनाव : सपा कार्यकर्ताओं ने बिना घोषणा ‘प्रत्याशी’ लिखा तो होगी कार्रवाई – नारद राय

बलिया। उत्तरप्रदेश में निगम चुनाव से पहले सभी पार्टियां अलर्ट मोड में हैं। ऐसे में बलिया में भी समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय ने साफ कर दिया कि प्रत्याशियों की घोषणा होने से पहले कोई भी कार्यकर्ता होर्डिंग पर किसी पद के प्रत्याशी शब्द का प्रयोग नहीं करेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय ने कहा कि पार्टी ने फैसला लिया है। कि आने वाला नगर पालिका चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ा जाएगा और उसे फतह करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक देंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार में बैठा कोई व्यक्ति आपके सम्मान के खिलाफ कुछ करेगा तो नारद राय आपके रक्षक के रूप में हमेशा खड़ा रहेगा। बैठक में तीन प्रदेशों के सदस्यता प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री व्यास गोड़ का स्वागत किया गया। साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने पर मिठाई लाल भारती का स्वागत किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से संजय उपाध्याय, सुशील पाण्डेय “कान्हजी”, जमाल आलम, राजन कनौजिया, मृत्युंजय राय, प्रेम शंकर चतुर्वेदी, राजकुमार पाण्डेय, अमित दुबे, आदर्श मिश्रा झब्बूं, बलराम जी यादव, शकील अहमद, जलालुद्दीन जेडी हरेंद्र मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव और संचालन रविंद्र यादव ने की।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago