Categories: बलिया

बलिया- बेरुआरबारी क्षेत्र में बिजली समस्या से मिलेगी निजात, सब स्टेशन का MP-MLA ने किया लोकार्पण

बलिया। लंबे इंतजार के बाद बेरुआरबारी क्षेत्र को बिजली की समस्या से मिल गई है। क्योंकि 33/11 केबिए के विद्युत उपकेंद्र देल्हुआ जनता को समर्पित कर दिया गया। 3 करोड़ 59 लाख की लागत से बने विद्युत सब स्टेशन का सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायक केतकी सिंह ने लोकार्पण किया। इससे क्षेत्र के लोगों को विद्युत समस्या से निजात मिल जायेगी।

विधायक की तारीफ– सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि विधायक केतकी सिंह जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए निरंतर क्षेत्र के विकास का काम कर रही है। बलिया जनपद की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए शासन से 900 करोड़ रूपये दिए गये है, ताकि हर गांव का जर्जर तार, खम्भा, ट्रांसफार्मर सब ठीक रहे और जनता को विद्युत मिलने में कोई बाधा उतपन्न न हो।

पिछली सरकारों पर हमला- विधायक केतकी सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों के विकास के प्रति इस क्षेत्र में कोई रूचि नहीं होने से यह क्षेत्र काफी पिछड़ा रहा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जनता की हर समस्या के निराकरण के साथ ही क्षेत्र का पूर्ण विकास करना कि एक मात्र मेरा उदेश्य है। कहा कि 3 करोड़ 59 लाख की लागत से बना यह विद्युत सब स्टेशन अब क्षेत्र के लोगो के लिए बरदान सावित होगा।

बता दें कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रविंद्र कुशवाहा और केतकी सिंह ने विद्युत सब स्टेशन का फीता काटकर और फीडर ऑन कर किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चंद्रभूषण सिंह, अभिजीत तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह बुचू सिंह, रेखा सिंह, राकेश गुप्ता, बालेंदू रजक, अधिक्षण अभियंता ई0 आरके जैन आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago