बलियाः सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6 हजार रुपए किसानों के खाते में भेजती हैं। सरकार का मकसद है कि किसानों को मदद मिल सके लेकिन सरकार की इस मदद का फायदा कई अपात्र किसान उठा रहे हैं। लाभार्थियों की लिस्ट में कई स्वर्गवासी किसान भी शामिल हैं।
किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद प्रशासनिक अमला जांच में जुटा है। इस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक 4 हजार 779 मृतकों के खाते में भी योजना का पैसा जा रहा था साथ ही 8 हजार 273 भूमिहीन भी योजना का लाभ उठा रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो यह आंकड़ा 15 हजार तक पहुंच सकता है।
वहीं जांंच में पता चला कि कई किसान एक जमीन पर दो लाभ ले रहे हैं। अमृतपाली, खोरीपाकड़, परमंदापुर, रामपुर महावल, बहादुरपुर, जीराबस्ती समेत करीब एक दर्जन ग्राम पंचायतों में लोग जमीन खरीदकर मकान बना चुके हैं। किरायेदार को भी रखा हैं, ये भू स्वामी भी इसी नम्बर के भूलेख के रजिस्टेशन कर पिछले कई वर्षों से सम्मान निधि का लाभ भी ले रहे हैं।
उप निदेशक कृषि इंद्राज का कहना है कि विभाग सत्यापन रिपोर्ट में अपात्रों को भेजा जाएगा। मृतक किसानों के परिजनों से मृत्यु के बाद की किस्त की तथा भूमिहीनों से अब तक के पैसों की रिकवरी होगी। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…