Categories: बलिया

बलियाः घर के बाहर सो रहे युवक की बदमाशों ने चाकू मार कर की हत्या

बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर गांव में घर के बाहर सोये युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी। एसपी एस आनंद और एएसपी डीपी तिवारी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

करम्मर गांव निवासी 21 वर्षीय बादल पटेल टीडी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके नए मकान का गृह प्रवेश सोमवार को था। उसका सामान पट्टीदार के घर पर रखा गया था। मंगलवार की रात बादल अपने पट्टीदार के दरवाजे पर सोया था। कुछ दूरी पर उसकी मां, मौसी और अन्य लोग सोए हुए थे। देर रात पहुंचे बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहुलूहान कर दिया।

परिजन युवक को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक युवती की हत्या बदमाशों ने गोली मारकर कर दिया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago