Categories: बलिया

बलिया: इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने बाल गृह बालिका निकेतन में बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

इंडियन रेडक्रास सोसायटी बलिया के सदस्यों ने जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास के निर्देशन में और मुख्य चिकित्सा अधिकारी/उपाध्यक्ष रेडक्रास के मार्गदर्शन में चेयरमैन रेडक्रास संजय गुप्ता के नेतृत्व में निधरिया स्थित बाल गृह बालिका निकेतन में बच्चियों के बीच जाकर रक्षाबंधन बनाया।

इस दौरान उपस्थित सभी बच्चियों ने रेडक्रास के सदस्यों को राखी भी बांधी तथा सदस्यों ने उन्हें मिठाई खिलाते हुए उपहार स्वरूप कॉपी और पेन दिया। रेडक्रास बलिया के संरक्षक सदस्य व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा ने कहा कि रेडक्रास पूरे विश्व में मानव कल्याण व असहाय लोगों की सेवा के लिये जाना जाता है। इसी क्रम रेडक्रास की टीम इन बच्चियों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया कर इनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास कर रही है।

चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि रेडक्रास की टीम सेवा भाव के अपने स्वभाव के अनुरूप रक्षाबंधन का पावन पर्व इन बच्चियों के बीच मनाने आयी है। आजीवन सदस्य नंदिनी सिंह ने इस दौरान उपस्थित बच्चियों से उनकी समस्याओं के विषय में निजी रूप से विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

प्रधानाचार्य मधु सिंह ने रेडक्रास के सदस्यों का इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया। मुख्य रूप से प्रधानाचार्य मधु सिंह, चेयरमैन रेडक्रास संजय गुप्ता, संरक्षक सदस्य डॉ अभिषेक मिश्रा, आजीवन सदस्य नंदिनी सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन आजीवन सदस्य अभिषेक राय ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago