बलिया में महावीरी झंडा जुलूस को लेकर परिवर्तित रहेगा मार्ग, देखिए कौन से रूट रहेंगे चालू!

बलिया में कल 30 अगस्त को महावीरी झण्डा जुलूस पर्व का आयोजन होगा। इस पर्व को लेकर बलिया की यातायात व्यवस्था बदली गई है। दुबहड़ से बैरिया की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास 30 अगस्त को समय 12 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जाएगा।

नरही और फेफना की तरफ जाने वाले वाहन चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बाँसडीह, सुखपुरा, गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए जाएंगे। बांसडीहरोड से रेवती, सहतवार और बांसडीह की तरफ जाने वाले वाहनों पर 12 बजे तक रोक रहेगी। चालक शंकरपुर तिराहे से सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना, नरहीं की तरफ जा सकेंगे।

हनुमानगंज- सिकन्दरपुर, सुखपुरा से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो सुखपुरा, गडवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना 30 अगस्त 12.00 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। चालक बाँसडीह सहतवार होते हुए जा सकेंगे।

फेफना तिराहा- रसड़ा और नरहीं की तरफ से आने वाले अगर बैरिया, हल्दी, बाँसडीह और सिकन्दरपुर की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। अगरसण्डा- गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास जूलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए गन्तव्य को जाएंगे।

भारी वाहन सुबह 8 बजे से पहले शहर के अंदर प्रवेश कर चुके होंगे और शहर में विभिन्न प्रयोजन से माल आदि को दिन में अनलोड कर खाली हो जाते हैं। ऐसे वाहनों को शाम 4 बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महावीरी झण्डा जुलूस के पर्व पर चार पहिया/दो पहिया/ई-रिक्शा की रुट व्यवस्था निम्न रूप से रहेगी।

रुट नं0-1 बहादुरपुर, कुंवर सिंह चौराहा व टी0डी0 कालेज चौराहे की तरफ से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ई-रिक्शा वाहन ओवरब्रिज होते हुए जगदीशपुर तिराहा, सदर अस्पताल से वापस ओवरब्रिज, टी0डी0 कालेज चौराहा से बहादुरपुर होते हुये अपने गन्तव्य स्थान को जायेंगे।

रुट नं0-2 माल्देपुर से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ई-रिक्शा वाहन चित्तूपाण्डेय चौराहे पर सवारी उतार कर गड़वार तिराहे रोडवेज बस स्टैण्ड से होते हुये अपने गन्तव्य स्थान को जायेंगे।

रुट नं0-3 कदम चौराहे की तरफ से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ई-रिक्शा वाहन मालगोदाम तिराहे से वापस सतीशचन्द्र कालेज,जापलिनगंज,भृगु आश्रम होते हुए अपने गन्तव्य स्थान को जायेंगे।

रुट नं0-4 तिखपुर मण्डी, एन0सी0सी0 तिराहे की तरफ से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ई-रिक्शा वाहन मिड्डी चौराहा, महुआ मोड से गडवार तिराहा होते हुए टी0डी0 चौराहा, कुंवरसिंह चौराहा से वापस एन0सी0सी0 तिराहा, तिखमपुर मण्डी जायेंगे।

महावीरी झण्डा जुलूस के पर्व पर शहर में बैरियर क्रमशः मालगोदाम तिराहा, चित्तूपाण्डेय चौराहा व विजयीपुर तिराहा रहेगा, जहाँ से चार पहिया, तीन पहिया, दो पहिया व ई-रिक्शा वाहनों का आवागमन समय 16.00 बजे से पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago