Categories: बलिया

बलिया- विवाद में झुलसा युवक, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया। बड़ी बाजार में दशहरा मेला में विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक गर्म तेल से झुलस गया। युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं युवक की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों को खिलाफ मामला कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 4 लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

दरअसल नगर पंचायत के बड़ी बाजार में दशहरा मेला में किसी बात को लेकर कुछ युवकों में मारपीट और धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान वार्ड नम्बर 9 निवासी 17 वर्षीय संदीप का हाथ गर्म तेल से भरी कड़ाही में चला गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ राजीव सिंह ने बताया कि 4 लोगों के विरुद्ध मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

17 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago