Categories: बलिया

बलिया: अज्ञान वाहन ने मारी युवक को टक्कर, हादसे में हुई मौत

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जिले के बैरिया-रेवती मार्ग पर स्थित चिराईया मोड़ से सटे पेट्रोल पम्प के पास का है। यहां बैरिया निवासी नितीश वर्मा पुत्र कृष्णा वर्मा अपनी बाइक से चकिया जा रहा था। इसी दौरान चिराईया मोड़ से सटे एस्सार पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था।

तभी नितीश को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आनन-फानन में नितीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहांचिकित्सकों ने नितीश को मृत घोषित कर दिया।

नितीश की मौत के बाद परिजनों का कहना है कि बेटे की मौत ने उन्हें झकझोर दिया है। ऐसी अनहोनी भगवान किसी के साथ न हो। नितीश की मां रोते-बिलखते बदहवास हो जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago