Categories: बलिया

निकाय चुनाव: बलिया में बिछी चुनावी बिसात, कई सीट पर बगावत का डर!

बलिया। बीजेपी ने निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए नगर पालिका प्रत्याशियों और नगर पंचायतों के अध्य्क्ष पदों के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बलिया नगर पालिका के लिए बीजेपी ने नौजवान व्यापारी चेहरे संत कुमार उर्फ़ मिठाई लाल पर भरोसा जताया है. जबकि रसड़ा नगर पालिका के लिए वसिष्ठ नारायण सोनी पर ही दांव लगाया गया है। बता दे कि लगातार 25 सालों से कभी पत्नी के हाथ में, तो कभी स्वयं वशिष्ठ नारायण सोनी के हाथ में नगर पालिका की बागडोर रही है।

बीजेपी से संत कुमार उर्फ़ मिठाई लाल के बलिया नगर पालिका के लिए प्रत्याशी बनने से लड़ाई काफी रोचक हो गई है क्योंकि चुनावी जंग में सपा से पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, बीजेपी से मिठाई लाल, बसपा से निषिध श्रीवास्तव निशु और निर्दल प्रत्याशी के रूप में पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय के बीच जंग होने के आसार हैं। वैसे अभी तक केवल निषिध श्रीवास्तव निशु का ही पर्चा दाखिल हुआ है, अन्य लोग सोमवार को पर्चा दाखिल करेंगे।

वहीं जनपद की नगर पंचायतों के लिए अध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों की भी सूची जारी कर दी गई है, नगरा के लिए अभी किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित बेल्थरारोड सीट के लिए रेनू गुप्ता, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सिकन्दपुर सीट के लिए सावित्री देवी, महिला वर्ग के लिए आरक्षित बैरिया सीट के लिए शांति देवी को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट रतसड़ कलां के लिए विजय गुप्ता, अनारक्षित सीट सहतवार के लिए अजय कुमार सिंह, अनारक्षित सीट चितबड़ागांव के लिए अमरजीत सिंह और अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित सीट मनियर का प्रत्याशी बुचिया गौड़ को बनाया गया है. साथ ही अनारक्षित सीट रेवती के लिए अभिज्ञान तिवारी और अनारक्षित सीट बांसडीह के लिए रेनू सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago