बलिया – बिना अनुमति नामांकन जुलूस निकालने पर एक्शन, अध्यक्ष प्रत्याशी पूनम सिंह समेत 150 पर FIR ki

बलिया में बिना अनुमति नामांकन जुलूस निकालने पर कार्रवाई की गई। नगर पंचायत बैरिया से अध्यक्ष पद का नामांकन जुलूस बिना अनुमति नारेबाजी के साथ निकालने के आरोप में प्रत्याशी पूनम सिंह पत्नी हरेराम सिंह समेत 14 नामजद और 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है।

चौकी इंचार्ज बैरिया अतुल कुमार मिश्र की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 145, 148, 171 एच का मामला दर्ज किया है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष बैरिया के पद पर नामांकन करने गई पूनम सिंह पत्नी हरिराम सिंह के पास जुलूस निकालने और नारेबाजी कराने की कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं थी।

फिर भी सैकड़ों समर्थकों के साथ बैरिया तहसील पर जुलूस की शक्ल में नामांकन करने पहुंची थी। निर्वाचन आयोग ने इस घटनाक्रम पर का संज्ञान लिया। चौकी इंचार्ज बैरिया अतुल कुमार मिश्रा की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने किसी भी प्रत्याशी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी है। ऐसा अगर भविष्य में कोई प्रत्याशी करता है, तो उनके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई होगी।

एसएचओ ने बताया कि नामजद आरोपियों में पूनम सिंह पत्नी हरेराम सिंह, मणिराम सिंह, संजय सिंह, जयंत सिंह, तन्मय सिंह, राहुल सिंह, तरुण सिंह, परशुराम सिंह, धर्मेंद्र पासवान, विपिन वर्मा, गोलू यादव, आनंद गोड़, सुधीर पासवान, उमेश पासवान के अलावा अज्ञात 150 से 200 लोगों के नाम प्राथमिकी में दर्ज है। इस कार्रवाई से नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं निर्वाचन अधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि नामांकन के दौरान जुलूस निकालकर नारेबाजी करने की अनुमति किसी को नहीं दी गई है। अगर कोई ऐसा करता है तो निर्वाचन आयोग वीडियोग्राफी कराएगा और ऐसे लोगों पर निर्वाचन आयोग के अनुसार विधिक कार्रवाई होगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago